फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुख्यात नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई दो वाहन जब्त, बैंक खाता भी किया फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- जब्त किए गए वाहनों में एक ऑल्टो कार और बाइक, मां के नाम पर चल रहा बैंक खाता
विज्ञापन

- आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं छह मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को ऑपरेशन संजीवनी के तहत कुख्यात नशा तस्कर के दो वाहनों को जब्त कर उसके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई बाड़ी ब्राह्मणा थाने की पुलिस ने की है। नशा तस्कर अभी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ पुलिस नारकोटिक्स व साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम की धारा 68 एफ (अध्याय 5 ए) के तहत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने नशा तस्कर मुश्ताक अली उर्फ काका निवासी गुज्जर बस्ती सरोर अड्डा के दो वाहन जब्त करने के बाद एक बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। नशा तस्कर की गिरफ्तारी का वारंट सत्र न्यायालय सांबा की तरफ से जारी किया गया है। जब्त किए गए वाहनों में ऑल्टो कार पंजीकरण (जेके08के-4524) व एक मोटरसाइकिल (जेके02सीवी-5416) शामिल है। इसके अलावा बालो बीबी नशा तस्कर की मां के नाम पर बैंक खाता चल रहा है। नशा तस्कर ने पिछले छह साल में नशीले पदार्थ (चिट्टा) बेचने के अपराध की आय से ये संपत्तियां अर्जित की थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी एक कुख्यात नशा तस्कर है। इसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत चार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी का अपराध सहित दो एफआईआर हत्या के प्रयास व तेजधार वाले हथियार रखने से संबंधित हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराध की आय को जब्त करना है, जिससे क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाई जा सके। सांबा पुलिस नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस आम नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे आगे आएं और इस प्रयास में पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें