फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: नगालैंड से लापता किशोरी पत्याली चक्क से मिली, धर्म परिवर्तन का आरोप, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Mar 2023 02:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किशोरी की बड़ी बहन मलिता ने आरोप लगाया कि जम्मू में काम करने वाले एक युवक तिलक ने फेसबुक पर उनकी बहन से संपर्क किया और प्रेम जाल में फंसाकर जम्मू बुला लिया। यहां उसकी बहन को अगवा कर लिया गया और धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के मढ़ विधानसभा क्षेत्र के पत्याली चक्क में धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। यहां नगालैंड से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद किया है। किशोरी को जम्मू बुलाने वाले आरोपी युवक तिलक और उसके पिता अरुण निवासी नेपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जम्मू के पलौड़ा में रह रहे हैं। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर सोमवार को भी स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चर्च प्रबंधक महिला दिलमाया थापा और उसकी बेटी राजलक्ष्मी थापा को हिरासत में नहीं लिया गया है। उधर, एसआई दानिश केसर ने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी धर्म परिवर्तन कराने की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। पीड़ित किशोरी को फिलहाल त्रिकुटा नगर बाल आश्रम में भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि 21 फरवरी को नगालैंड से किशोरी लापता हुई थी। इसके बारे में परिजनों ने नगालैंड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। पता चला कि उनकी बेटी जम्मू में है। रविवार सुबह किशोरी की बड़ी बहन और चचेरा भाई जम्मू के वार्ड-72 के पत्याली चक में पहुंचे। जहां एक घर के अंदर बनाए गए चर्च में उसकी बहन को रखा गया था।
विज्ञापन


परिवार वालों को आरोपियों ने किशोरी से नहीं मिलने नहीं दिया और वे दो घंटे तक बाहर ही इंतजार करते रहे। युवती को रोता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूछने पर युवती ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन को चर्च में बंद कर रखा है और मिलने नहीं दिया जा रहा। लोगों ने दोमाना पुलिस को सूचना दी। दोमाना पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और किशोरी को चर्च से बाहर निकाला। वहीं, भीड़ ने चर्च के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।

छह साल पहले देहरादून से आए लोगों ने धोखे से खरीदी जमीन

प्रदर्शनकारी ज्योति शर्मा, राजेश शर्मा, रजनीश चंद्र आदि ने बताया कि छह साल पहले यहां कुछ लोग देहरादून से आए थे और मढ़ निवासी किसी व्यक्ति के नाम पर जमीन लेकर घर बनाया। घर के अंदर ही एक एनजीओ शुरू किया और चर्च भी बना ली। इसमें बीमारियों का इलाज करने के बहाने धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। आरोपियों खिलाफ पहले भी दोमाना पुलिस थाने में धर्म परिवर्तन की कई शिकायतें दी गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक लोग प्रदर्शन पर अड़े रहे।

हालात बिगड़ते देख एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह और एसएचओ कानाचक राहुल महाजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा। पुलिस ने चर्च चलाने वालीं महिलाओं से बात करने की कोशिश की, लेकिन वे अंदर से दरवाजा बंद कर खुदकुशी की धमकी देने लगीं। देर शाम तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रही, लेकिन आरोपी महिलाओं को हिरासत में नहीं लिया जा सका।

बड़ी बहन का आरोप, युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर बहन को बुलाया

किशोरी की बड़ी बहन मलिता ने आरोप लगाया कि जम्मू में काम करने वाले एक युवक तिलक ने फेसबुक पर उनकी बहन से संपर्क किया और प्रेम जाल में फंसाकर जम्मू बुला लिया। यहां उसकी बहन को अगवा कर लिया गया और धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की जा रही थी। आरोप है कि युवक का पिता भी इस मामले में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें