जम्मू। बाग-ए-बाहु में घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने मामले में पुलिस ने किरायेदारों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
पुलिस के अनुसार घर दो मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर में तीन किरायेदार और ऊपर वाली मंजिल में बबीता रहती हैं। जिस समय वह सामान लेने गई थीं, आलमारी और अपने कमरे में ताला लगाया था। सिर्फ आधा घंटे के लिए घर से निकली थीं। वापस आईं तो गहने और नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस को बबीता ने बताया था कि छह तोले सोने के गहने और नकदी चोरी हुई है। पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालेगी। घर में कोई भी कैमरा नहीं लगा है। ब्यूरो