जम्मू। जिला पुलिस लाइन जम्मू में तैनात एक जवान के खिलाफ पुलिस व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने की शिकायत की गई है। छह-सात लोगों ने वेयर हाउस पुलिस चौकी में शिकायत की है कि उक्त जवान ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। न तो उन्हें नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाया। अब तो उसने फोन तक उठाना बंद कर दिया है। लोगों ने पुलिस से जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि अन्य लोग उसके झांसे में न आ सकें। पुलिस ने बताया कि लोगों की शिकायत मिली है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। ब्यूरो