फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दोमाना रोड पर मंगलवार सुबह तीन बदमाशों ने वाहन चालक से हजारों रुपये लूट लिए। साथ ही दो बार मारपीट भी की। दोमाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्रीनगर का नासिर माल ढुलाई का काम करता है। दो दिन पहले वह वाहन (जेके-16, 2020) में जम्मू से सामान लेकर पुंछ गया था। मंगलवार को दोमाना के मुट्ठी के पास सुबह पांच बजे पहुंचा तो उसे नींद आने लगी। उसने सड़क किनारे वाहन पार्क किया और दोनों तरफ खिड़कियां लॉक कर सो गया। कुछ देर बाद खिड़कियां अचानक खुल गई और नकाबपोश तीन बदमाश अंदर घुस गए। तब हल्का अंधेरा भी था। तभी एक ने चाकू निकाल कर उसके गले पर रख दिया। साथ ही पीटना शुरू कर दिया। वाहन में 20 हजार रुपये की नकदी उठा ली। इसके बाद बदमाश उसके वाहन में जम्मू के बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचे। यहां पीड़ित के एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये और निकाल लिए। नासिर ने बताया कि एक बदमाश वाहन में ही रहा, जिसने गले पर चाकू रखा था जबकि दो बदमाश कार्ड जेके बैंक गए और एटीएम का पिन नंबर पूछ कर पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें