फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ हमला: मौलवी का जब्त मोबाइल खोलेगा राज, आतंकी गतिविधियों के लिए हवाला लेन देन का शक

Mon, 01 May 2023 11:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ हमले की जांच में पुलिस ने जम्मू के बठिंडी इलाके से संदेह के आधार पर पकड़े मौलवी से पूछताछ के बाद अब जब्त मोबाइल राज खोलेगा। इस पर जांच आरंभ हो गई है।
विज्ञापन
पुंछ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ हमले की जांच में पुलिस ने जम्मू के बठिंडी इलाके से संदेह के आधार पर पकड़े मौलवी से पूछताछ के बाद अब जब्त मोबाइल राज खोलेगा। इस पर जांच आरंभ हो गई है। फोरेंसिंक लैब में जांच होगी और इसमें संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई शुरू होगी। पूछताछ के बाद मौलवी को घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को पुंछ से आए पुलिस दल ने पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और जम्मू पुलिस के साथ मिलकर बठिंडी के जलालाबाद स्थित मदरसा मरकज उल मारिफ में छापा मारा था। इसके बाद मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी मंजूर को हिरासत में लिया। 20 अप्रैल को पुंछ में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में ही उसे हिरासत में लिया गया था। उस पर आतंकी गतिविधियों के लिए हवाला लेन देन का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें