फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हत्या के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मीरां साहिब पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गत 10 अप्रैल को आरोपी जगदीप सिंह उर्फ रूबाल निवासी डिंडे कलां और उसके साथी विनोद कुमार उर्फ डुग्गर निवासी निहालपुर सिंबल ने मोटरसाइकिल पर जा रहे शिकायतकर्ता का पीछा कर उसकी हत्या की कोशिश की। हमलावरों ने फायरिंग भी की। इससे इलाके में डर और दहशत फैल गई। पुलिस ने जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी जानकारी पर पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक टोका बरामद किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें