फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पलाैड़ा इलाके में पुलिसकर्मी के घर चोरी, जेवरात व नकदी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर के सुरक्षा विहार पलाैड़ा इलाके में चोरों ने पुलिसकर्मी देवराज खजूरिया के घर में सेंध लगाकर सोने के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार देवराज परिवार के साथ गत रात किसी समारोह में गए थे। जब वह अगले दिन लौटे तो घर में रखे सोने के जेवरात और करीब तीस हजार की नकदी चोरी हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे से प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। जानीपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें