दोमाना। दोमाना पुलिस थाने के अंतर्गत मुट्ठी में नशे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दोमाना पुलिस की टीम ने आरोपी को मुट्ठी में नाका लगाकर पकड़ा। उसके पास से 52 ग्राम चिट्टा मिला है। आरोपी विशाल सिंह इंद्रा नगर सतवारी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुट्ठी में एक युवक के पास नशीला पदार्थ है। इस पर पुलिस टीम ने मुट्ठी रोड पर नाका लगाया। सड़क पर पैदल जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से चिट्टा मिला। संवाद