दोमाना। जिला विशेष शाखा पुलिस ने चिनौर पुलिस चौकी के तहत बगानी तालाब से दो नशा तस्कर को 20 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। दोनों को चिनौर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान 28 अब्बास निवासी देशपुरा कुलगाम और 19 सनी भट निवासी, बगानी तालाब के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद