फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेचकस से गल्ला खोला, 18 हजार निकाले और फिर इसी से लॉक कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फेस्टिवल सीजन की कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच बुधवार को दिन दहाड़े एक मोबाइल की दुकान में एक चोर ने सेंध लगा दी। शहीदी चौक स्थित इस दुकान में घुसने के बाद चोर गल्ले को तोड़कर 18 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि दुकान के ठीक सामने 100 मीटर की दूरी पर पुलिस का फ्लाइंग वाहन खड़ा था। बावजूद इसके वारदात हो गई। पीर मिट्ठा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी दुकान के बाहर आया। उसने आगे पीछे देखा और इसके बाद दुकान के भीतर घुस गया। वह सीधा गल्ले की तरफ गया। देखा कि गल्ला लॉक है। उसके एक पेचकस निकाला और इसकी मदद से गल्ले का लॉक खोल लिया। इसमें से 18 हजार रुपये चुरा लिए।
हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी ने पैसे निकालने के बाद पेचकस से फिर से गल्ले को लॉक कर दिया। यह घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। दुकान के मालिक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि वे कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गए थे। ठीक 15 मिनट के बीच ही आरोपी दुुकान में घुसा और चोरी को अंजाम दिया। अभिषेक का कहना है कि उससे गलती हो गई कि दुकान को खुला छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें