फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बख्शी नगर निवासी एक युवक की उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तौर पर पता चल सकेगा। मामला दर्ज करने के साथ छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साहिल डोगरा(26) निवासी बख्शी नगर के कमरे का दरवाजा शनिवार सुबह देर तक नहीं खुला, तो परिवार को चिंता हुई। उन्होंने जब उसके कमरे को खोला तो देखा कि बेसुध हालत में पड़ा है। इसके बाद जीएमसी जम्मू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक शहर में अलग-अलग जगहों पर चोरी के मामलों में आरोपी रहा है। उसके खिलाफ थानों में सात से आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें