जम्मू। नगर निगम ने शनिवार को वार्ड 26 और 33 में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शिव नगर, राजपुरा, शक्ति नगर और शिव नगर इलाकों में साफ-सफाई की गई। अभियान का शुभारंभ मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने किया।
उधर, वार्ड नंबर दो में सफाई अभियान का शुभारंभ डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपड़ोस में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। इस मौके पर स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन हरदीप सिंह मनकोटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष खजुरिया, कुलभूषण खजुरिया, स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनोद शर्मा और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो