फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः मां और बेटे की मौत की वजह बनी पहेली, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Dec 2020 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू शहर के बख्शी नगर में होटल के कमरे में मां और अखनूर के चिनाब दरिया में बेटे का शव मिलने के बाद दूसरे दिन भी मौत के रहस्य से परदा नहीं उठ पाया है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है कि मां की मौत अचानक कमरे में कैसे हो गई, जबकि बेटे ने किन परिस्थितियों में आकर अपनी जान दी।

विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। होटल में दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। इस दौरान मौत के कारणों की तह तक पहुंचने की कोशिश की गई।

कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि चिकित्सकों ने बेटे से मां की घर में देखभाल करने के लिए कहा हो। ऐसे में मां ने दम तोड़ दिया हो और बाद में इसी गम में बेटे ने भी खुदकुशी कर ली हो। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता लग पाएगा। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कैसे महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें