फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीडीओ ने साथियों के साथ डकारे 30 लाख, 20 प्रोजेक्टों में घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसीबी ने मामला दर्ज किया, जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित आवास पर दी दबिश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। ग्रामीण विकास विभाग की 20 परियोजनाओं में घोटाले पर बीडीओ समेत अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बीडीओ ने अन्य के साथ मिलकर 30 लाख रुपये का घोटाला कर सरकारी खजाने में सेंध लगाई है। इसी क्रम में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बीडीओ परवीन शर्मा निवासी ग्रेटर कैलाश के आवास पर दबिश दी। घर से कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए। परवीन शर्मा किश्तवाड़ के दच्छन ब्लाॅक के बीडीओ थे। उन्होंने इस पद पर रहते घोटाला किया।
विज्ञापन




बीडीओ के अलावा पंचायत लोहारन, जनकपुर के वीएलडब्ल्यू मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हुसैन, मुंशी राम, पंचायत लोहारन के जीआरएस रंजीत रैना, दलीप कुमार और सरपंच आसिफ हुसैन पर भी मामला दर्ज किया गया है। ये सभी लोहारन और दच्छन के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ एसीबी के पास शिकायत आई थी। जिसकी जांच करने पर पाया गया कि ग्रामीण विकास विभाग दच्छन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे और लाभार्थियों के साथ मिलकर साजिश रची। धोखाधड़ी से अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग करते हुए पंचायत लोहरन-बी और जनकपुर में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों के लिए इन पंचायतों के 20 चयनित कार्यों के लिए 30 लाख रुपये का घोटाला किया। एसीबी ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें