फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमेंट की दुकान पर मजदूर से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां पुलिस चौकी के अधीन के गांव जड़ में सीमेंट की दुकान पर काम करने वाले मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन

दुकान मालिक राजू शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे दुकान पर काम करने वाले मजदूर अर्जुन भगत निवासी जड़ के साथ दो सगे भाई गुरविंदर पाल सिंह और विरेंद्र सिंह निवासी जड़ ने दुकान के भीतर आकर मारपीट की। उसे घसीटते हुए ले गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। राजू शर्मा ने बताया कि हमलवरों के साथ गुरविंदर की पत्नी भी थी। पुलिस ने एक युवक गुरविंदर पाल सिंह को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। राजू शर्मा ने बताया कि मारपीट करने आए युवक दुकान पर से 60 हजार रुपये नकदी भी ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने मेरा फोन भी तोड़ दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाले युवकों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें