फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार सवार बरदाल खुर्द के नंबरदार पर जानलेवा हमला, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। मामूली विवाद में बरदाल खुर्द गांव के नंबरदार पवन कुमार पर कुछ युवाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। पवन के सिर पर 9 टांके लगाए गए हैं। चेहरे और आंख पर भी गहरी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

घायल नंबरदार के परिजनों ने बताया कि पवन घर आ रहे थे तो रास्ते में अन्य गाड़ी सवार युवकों ने रास्ता न देने को कहकर विवाद कर दिया। बहसबाजी के बाद पवन पर हमला कर दिया। इससे पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पवन को अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, अखनूर थाना प्रभारी तारिक अहमद के अनुसार घायल के परिजनों से लिखित शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें