-लोगों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना लक्ष्य : सेना
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। भारतीय सेना ने सीमावर्ती गांव घरड़ में वीरवार को क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए ओपन एयर जिम खोली। इसका उद्घाटन तहसीलदार खौड़ मैडम मोनिका शर्मा ने किया।
सेना के अनुसार पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आधुनिक फिटनेस उपकरणों तक पहुंच प्रदान करना और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है। जिम सभी उम्र और फिटनेस स्तर के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आशा है कि यह सुविधा निवासियों को स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम आवश्यक है। यह जिम समुदाय को उनके फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करेगा। जिम गांव के सभी निवासियों के लिए खुला रहेगा। भारतीय सेना स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। ओपन एयर जिम खोलने के लिए रिटायर्ड एसएम सीडी शर्मा, सुमन शर्मा, काला राम आदि ने सेना का आभार जताया।