फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर पुलिस ने पांच मवेशी मुक्त कराए, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर पुलिस ने शुक्रवार को गोवंश की अवैध तस्करी को विफल कर दिया। खुग्गा नाका पर पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा मोबाइल वाहन (JK02BH-0472) को रोका, जो अखनूर से राजोरी की ओर जा रहा था। वाहन में पांच गोवंश (चार भैंस के बछड़े व एक गाय का बछड़ा) बेरहमी से बंधे पाए गए। पशुओं को बिना भोजन-पानी के रखा गया था।
विज्ञापन

वाहन चालक मोहम्मद इकबाल व उसके साथी मोहम्मद अरशद उर्फ़ काकू वैध परिवहन अनुमति पत्र नहीं दे पाए। पुलिस ने गोवंश परिवहन प्रतिबंधित होने के कारण तत्काल वाहन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।

इस मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी संख्या 64/2025 दर्ज की गई है, जिसमें धारा 223 BNS व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें