फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकलपुर स्कूटी सवार की हत्या के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। अकलपुर में स्कूटी सवार हत्या के मुख्य आरोपी ने दोमाना पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया है। यह मामला 16 अगस्त का है, जिसमें आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर स्कूटी पर जा रहे दीपक सिंह (घौ मन्हासा) और उसके मामा के लड़के जसविंदर सिंह (अकलपुर) पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने पहले कार से स्कूटी को टक्कर मारी, गाड़ी से कुचला और फिर तेजधार हथियारों से वार किए। इस हमले में दीपक की जान चली गई थी। हालांकि आरोपी के सरेंडर करने की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार आरोपी पंजाब में छिपा हुआ था। वीरवार को उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में अन्य आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें