जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के प्रधान एमके भारद्वाज ने पदभार संभाल लिया है। वीरवार को बार कार्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें कई वरिष्ठ वकीलों ने हिस्सा लिया। बता दें कि तीन साल के बाद बार एसोसिएशन को प्रधान मिला है। कोरोना महामारी के चलते दो साल तक चुनाव नहीं कराया गया। कार्यक्रम में बार के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें उपप्रधान मोहिंदर सिंह पाली, महासचिव सुरजीत सिंह, संयुक्त सचिव आदित्य शर्मा, कैशियर अमनदीप सिंह शामिल रहे। पद संभालने के बाद प्रधान ने अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने और काम करने का आश्वासन दिया। कहा कि वकीलों के हितों के लिए काम किया जाएगा। लंबे समय से जो मांगे लंबित पड़ी हैं, उन्हें हल करवाया जाएगा। जल्द ही बार एसोसिएशन वकील समुदाय के साथ बैठक कर भविष्य के लिए कामकाज की समीक्षा करेगी।