फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस में ट्रक चालक को पीटकर 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिक्रम चौक वेयर हाउस में एक ट्रक चालक से मारपीट कर 50 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। रानी तालाब के रहने वाले इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी छीन ली। जब तक वह किसी को मदद के लिए बुलाता, तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। बता दें कि वेयर हाउस में पहले भी कई बार ट्रकों से रखी गई नकदी चुराई गई है। कई ट्रक चालक यहां माल ढुलाई और माल लेने के लिए आते हैं, जिनके पास लाखों रुपये कैश होता है। इससे पहले भी वेयर हाउस के व्यापारी से लाखों रुपये लूट लिए गए। उधर, शहर के छन्नी इलाके में एक घर में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी और गहने चुरा लिए। पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें