फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक ने अखनूर में सुविधा सह बिक्री केंद्र का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। बागवानी निदेशक जम्मू राम सेवक ने अखनूर और खौड़ ब्लॉक का सोमवार को दौरा किया। अखनूर में उन्होंने बागवानी परिसर में 24वें सुविधा सह बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री और मूल्यवान उत्पादों की उपलब्धता के बारे में केंद्र के महत्व के बारे में सभा को बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और अच्दे दाम पर बेचने के लिए एक सामान्य मंच के रूप में काम करेगा। कार्यक्रम के दौरान, सीसीआई जम्मू विकास आनंद ने विभिन्न फलों और सब्जियों के प्रसंस्करण के लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया। मौके पर डीएल एसएमएस संजीव कार्लुपिया, डीएचओ विजय अंगुराना, सुविधा केंद्र के नोडल अधिकारी संदीप गुप्ता और बागवानी विकास अधिकारी अखनूर सुनील गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें