फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu ksshmir: कुपवाड़ा में 57 लाख की नकदी के साथ एक गिरफ्तार, आतंकी गतिविधि के लिए उपयोग करने का अंदेशा

Thu, 12 Jan 2023 09:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लरीबल इलाके में उनसे यह पैसा गीजर के अंदर छिपा कर रखा था। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
कुपवाड़ा में बरामद किए गए रुपये - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक व्यक्ति को 57 लाख रुपये की अधिक नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सैयद इरफान अब्दुल्ला को 57.43 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


लरीबल इलाके में यह पैसा उसने एक गीजर के अंदर छिपा कर रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस ने पांपोर निवासी लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मददगार फरजान को 9.95 लाख रुपये नगद व 450 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि यह पैसे हेरोइन की बिक्री से मिले हैं, जिसका उपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें