फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। पौनी चक पुलिस चौकी के अंतर्गत घो मन्हासा में वीरवार सुबह स्कूटी पर बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे युवक पर छह युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक के परिजन वहां पहुंचे और उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने पौनी चक पुलिस चौकी में शिकायत दी। चौकी प्रभारी नीतीश खजुरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक अंशु पंगोत्रा (18) निवासी घो मन्हासा के बयान दर्ज किए। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, लेकिन वह दो युवकों को पहचानता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोपहर बाद दो आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। दोमाना पुलिस थाना प्रभारी तिलक राज शर्मा ने बताया कि झगड़े को वजह रंजिश बताई जा रही है। पहले भी दोनों गुटों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज है। घटना में शामिल मुख्य दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। अन्य चार की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित सिंह और साहिल सिंह घो मन्हासा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें