विजयपुर। थाना अंतर्गत सब्जी मंडी के पास मंगलवार को लगभग 30 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान न होने के कारण शव को जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद