बिश्नाह। क्षेत्र में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन कोरोना मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को बिश्नाह उपजिला अस्पताल द्वारा डिग्री कॉलेज में किए गए कुल 193 टेस्टों में 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ ही कस्बे के डिग्री कॉलेज में चल रहे वैक्सीन केंद्र में मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 643 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। ज्ञात रहे डिग्री कॉलेज में प्रतिदिन सुबह 10 से 1 बजे तक रैपिड टेस्ट किए जाते हैं। सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। संवाद