जम्मू। एसीबी की टीम ने बुधवार को बिश्नाह में रहने वाले एक रिटायर्ड बीडीओ के घर में जांच की। टीम ने मौके पर कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। उसके बाद टीम वापस चली गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार दिन में एसीबी की टीम डीएसपी रैंक के अफसर की अगुवाई में बिश्राह के वार्ड-एक निवासी सेवानिवृत्त बीडीओ राजेंद्र कुमार भगत के घर पहुंची। काफी देर तक टीम ने मौके पर जांच की। बताया गया कि जब वह बतौर बीडीओ डोडा में तैनात था। तो उस समय उसके खिलाफ शिकायत हुई थी। जिसकी जांच एसीबी में पेडिंग चल रही थी। उसी मामले को लेकर टीम ने बुधवार को जांच की है। टीम काफी देर तक मकान के अंदर रही और दस्तावेज की जांच की गई। बताया गया है कि कुछ दस्तावेज को टीम साथ ले गई है। उनकी जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इसे शिकायत पर जांच कहा जा रहा है। अगर रिकार्ड में कुछ पाया जाता है तो उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हो सकता है।