बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में पिता की शिकायत पर उसकी 13 साल की बेटी के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में शक के आधार पर दो लोगों का नाम पुलिस को बताया है।
जानकारी के अनुसार थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि उसकी 13 साल की बेटी का अपहरण हो गया है। शिकायत में बताया कि कुछ औरतें जिनका नाम काकी जलापा काकी बीवी और रोशी है। वह दवाइयां खरीद कर जैसे ही वापस पहुंची तो देखा कि काका निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश और शाहदीन निवासी लेन नंबर-4 नजदीकी बलोल खड्ड लड़की को अपनी ओर खींच रहे हैं। उनके साथ तीन और लोग मौजूद थे। जोकि सफेद रंग की कार में मौजूद थे। एक बुलेट मोटरसाइकिल जिसका नंबर एचपी 80 3093 मौके पर मौजूद था। बच्ची को कार में बिठाया और विजयपुर की ओर फरार हो गए। लड़की के पिता ने आरोपियों के बारे में बताया है। उनके फोन नंबर भी पुलिस को दे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।