बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार डीएसपी को सूचना मिली कि इलाके में दो चोर चोरी के मोटरसाइकिल के साथ घूम रहे हैं। सूचना के आधार तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने एक टीम का गठन करके तुरंत मौके पर भेजा। सिडको चौक से दोनों चोर मोहम्मद याकूब और उस्मान निवासी मीन चारका को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया, लेकिन अभी भी मोटरसाइकिल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पुलिस इस पर काम कर रही है। संवाद