फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव नौग्रा निवासी मनु चाढ़क पर गांव निवासी उसके मित्र ने साथियों के साथ साजिश के तहत जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह इस हमले में बच तो गया है लेकिन वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनु चाढ़क पुत्र कुलदीप सिंह निवासी नौग्रा को उसी के दोस्त शक्ति कुमार निवासी नौग्रा ने घर से बाहर बुलाकर उससे साथ चलने को कहा। वह उसे बाइक पर बिठा कर ले गया, और साजिश के तहत घर से बाहर ले जाकर कुंजवानी मार्ग पर बिश्नाह से दो किलोमीटर की दूरी पर पहुंचे थे कि आरोपी के अन्य दोस्त दो गाड़ियों पर सवार होकर आ गए और आते ही सभी मनु चाढ़क पर लाठी लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया। उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। कुछ राहगीरों ने सड़क किनारे अधमरे पड़े युवक मनु को देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिकता उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। यहां मनु चाढ़क ही हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें