ज्यौड़ियां। वार्ड-सात निवासी 17 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों के अनुसार रोहित शर्मा पुत्र भूषण कुमार 14 दिसंबर को सुबह नौ बजे घर से जम्मू बावे वाली माता के दर्शन करने के लिए गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं आया है। परिजनों के अनुसार रोहित का 14 दिसंबर को ही 11 बजे के करीब फोन भी बंद हो गया है। संवाद