मीरां साहिब। मीरां साहिब क्षेत्र के गांव इंदिरा नगर स्थित श्मशान घाट से निर्माण कार्य के लिए लाया गया तीन क्विंटल सरिया चोर चुरा ले गए। रविवार को सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि सरिया गायब है। इसके बाद इसकी सूचना मीरां साहिब पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और उनकी टीम ने स्थिति का जायजा लिया और आसपास में रहने वालों से पूछताछ की। मौके पर मौजूद समाजसेवी मनमोहन शर्मा, ललित शर्मा ने बताया कि लॉ फाउंडेशन मीरां साहिब की तरफ से गांव इंदिरा नगर स्थित श्मशान घाट के मुख्य गेट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माण के लिए सरिया रखा गया था। जिसे देर रात चोर उड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की बढ़ रही वारदातें चिंता का विषय है। इस संबंध में गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।