-ब्लाक परिसर में लोगों की जांच करती अरनिया मेडिकल टीम।
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को दो स्थानों पर लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए।
कस्बा स्थित पीएचसी में 25 लोगों के सैंपल लिए गए जो सभी निगेटिव पाए गए। वहीं अला स्थित ब्लॉक में भी नौ लोगों की जांच की गई, जिसमें सभी के सैंपल भी निगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार दो स्थानों पर लगाए गए। जांच शिविरों में 34 लोगों की जांच की गई जो सभी निगेटिव पाए गए। संवाद