बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने श्रीओम हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एक कार को रविवार को कब्जे में ले लिया। यह कार करीब दो माह से खड़ी थी। इसका नंबर डीएल 6सी 7616 है। पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई कि यह कार यहां कई दिनों से खड़ी है। न तो इसे कोई देखने आया है और न ही लेने। इस तरह यह कार संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद