फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की तलाश में पुलिस ने चिनाब में अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सरवाल जम्मू से लापता युवक की स्कूटी चिनाब दरिया से मिलने पर पुलिस ने दरिया में युवक की तलाश के लिए सोमवार को अभियान चलाया। इसके बावजूद युवक की तलाश नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को सरवाल रेहडी से लापता युवक अभिमन्यु कुमार की स्कूटी चिनाब दरिया के नए पुल के बीच खड़ी मिली। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो स्कूटी सरवाल जम्मू की मिली, जिसे अभिमन्यु चला रहा था। वहां उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने सोमवार को चिनाब दरिया के अखनूर से सटे बार्डर तक तलाशी अभियान चलाया। इसमें बीएसएफ सहित दरिया के सटे क्षेत्र के लोगों को भी जानकारी उपलब्ध कराने के बारे में अवगत कराया। सुबह से शाम तक चले अभियान में पुलिस युवक की तलाश नहीं कर सकी।
विज्ञापन

एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि नए पुल से स्कूटी मिलने पर युवक की तलाश के लिए दरिया में अभियान चलाया। युवक की तलाश नहीं हो सकी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें