मीरां साहिब। मीरां साहिब ब्लाक के गांव सिंहपुरा में पत्नी से मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अवनीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नवनीत कौर के पिता हरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी बेटी की शादी गांव सिंहपुरा के अवनीत सिंह से हुई थी। अवनीत सिंह मुंबई की किसी कंपनी में कार्य करता था और पत्नी को भी साथ ही रखा था। वहां पर भी वह पत्नी से मारपीट करता था। मंगलवार को जब मैं अपनी बेटी को लेकर सिंहपुरा गए तो अवनीत सिंह सहित उसके परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बेटी को भी गंभीर चोट आई। इस संबंध में मीरां साहिब थाने में नवनीत कौर की ओर से लिखित में शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवनीत सिंह को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद