अरनिया। फारूक अब्दुल्ला के देश विरोधी बयान की चारों ओर आलोचना हो रही है। इसका खामियाजा उनको जल्द ही भुगतना ही पड़ेगा। यह कहना है भाजयुमो के जिला प्रधान सोनू पंडित का, वह डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बयान प्रतिक्रिया दे रहे थे। कहा कि इस शर्मनाक व देश विरोधी बयान को लेकर उनका पुतला जलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। किसी कारण इसे स्थगित करना पड़ा। फारूक अब्दुल्ला मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना छोड़ दें, क्योंकि अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पूरे प्रदेश सहित पूरे देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह पर फख्र कर रहा है। संवाद