रामगढ़ । पुलिस ने 25 सितंबर से लापता लड़की को तलाश उसके परिवार से मिलाया। लड़की परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसे बस स्टैंड कटरा, रियासी से बरामद किया। सोमवार को कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लड़की को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। परिवार की सदस्यों ने पुलिस का आभार प्रकट किया। संवाद