फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसका शव एक फैक्टरी से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पत्नी से पति की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि काला गेट इलाके में स्थित एक फैक्टरी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान मनोज कुमार निवासी, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह इन दिनों बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में रहता था। पुलिस ने उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पत्नी पर शक हुआ, जिसके बाद उसे पकड़ कर थाने लाया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने पति के सिर पर किसी हथियार से वार कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें