अखनूर। क्षेत्र के गांव मैरा में सेना की यूनिट में एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से गोलीमार खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव मैरा मुट्ठी में सेना की 15 मेकेनिकल यूनिट के हवलदार हरविंदर सिंह निवासी मोगा, पंजाब ने सर्विस रायफल से स्वयं को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जवान को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद