फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सिपाही की अपनी ही रायफल से चली गोली, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के मिलिट्री स्टेशन रत्नूचक में सेना के एक सिपाही की अपनी ही सर्विस रायफल से गोली चल गई। गोली उसकी छाती में बाईं तरफ से छूकर निकल गई। इसमें वह घायल हो गया। हालांकि इससे कोई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार सिपाही गजराज सिंह इन दिनों रत्नूचक मिलिट्री स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात है। शुक्रवार की दोपहर को अचानक ही उसकी सर्विस रायफल से गोली चल गई। जो उसकी छाती में लगी। उसे दूसरे जवानों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस किन परिस्थितियों में गोली चली उसकी जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें