हमले में घायल अस्पताल में उपचाराधीन।
आरएस पुरा। गांव चक्क मोहम्मद यार के पास शनिवार देर शाम 20 वर्षीय युवक पर अज्ञात लोगाें तेज धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान अमन कुमार पुत्र कुलदीप राज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। घायल को आरएस पुरा के उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां बाजू व टांगों में आए गंभीर घाव को देखते हुए उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया।
युवककी हालत गंभीर बनी होने पर परिजन उसे पंजाब ले गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हैं अमन कुमार के ऊपर हमला किया गया। पुलिस इस मामले को लेकर तीन-चार लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।