फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को घायल कर चोर ले उड़े नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव मेलोवाल में गांव के बाहर वीरवार की चोरों ने एक दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। दुकानदार के देखे जाने पर चोरों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। दुकान के मालिक जोगिंदर कुमार पुत्र बनारसीदास दास ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात 12 बजे के करीब जब चोर चोरी कर रहे थे तो उसकी आंख खुल गई। वह दुकान में ही सोया हुआ थ। चोरों द्वारा देख लेने पर उन्होंने हमला कर घायल कर दिया। चोर दुकान में रखी नकदी ले गए। घायल अवस्था में जोगिंदर कुमार ने गांव में पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। जोगिंदर के घायल होने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने उसे उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जम्मू में रेफर कर दिया गया। गांव के गारा राम मोटन ने बताया कि गांव के बाहर सीमेंट का स्टोर और किराने की दुकान है। आरएस पुरा पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें