फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्यौड़ियां में जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की कड़ी क्षेत्र की तहसील खड़ाहबली की पंचायत खड़ाह के शुक्रवार को ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ तहसील मुखयालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में 20 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। इसको बहाल कराने के लिए विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण जनक राज, पिरथी राम, संजीव कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि उनकी पंचायत में पानी की आपूर्ति बंद है। हमें पानी के लिए दो किलोमीटर दूर पंचायत सेड जाना पड़ रहा है। इसके चलते हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं आने का कारण बताते हुए ग्रामीण पूर्व पंच मोहन लाल तथा मौजूदा पंच तिलक राज ने बताया की पिछले दिनों क्षेत्र में हुई बारिश से पंचायत के साथ लगती खड्ड में बाढ़ आई थी। इसमें खड्ड के बीचों बीच से बिछाई गई विभाग की पाइपलाइन बह गई। इसे 20 दिन बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हम इस विषय में विभाग के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद आज तक ठीक नहीं किया जा रहा है। पानी की आपूर्ति नहीं आने से हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें