आरएस पुरा। गांव बडियाल ब्राह्मण के पास निक्की तवी में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देेखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शव की पहचान अक्षय कुमार उम्र (24) पुत्र कृपाल चंद के रूप में हुई। पुलिस स्टेशन जानी पुर और नौवाबाद पुलिस स्टेशन जम्मू में पहले ही परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि युवक ने जम्मू तवी के पुल से छलांग लगाई थी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद