फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध रूप से बेचा जा रहा सरकारी राशन पकड़ा

विज्ञापन
आरएस पुलिस द्वारा पकड़ा गया वाहन, जिसमें भरा था सरकारी राशन।
विज्ञापन
आरएस पुरा। एकक बड़ी सफलता में आरएस पुरा पुलिस ने खाद्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के सहयोग से राशन डीलरों द्वारा अवैध रूप से बेचे जा रहे गरीबों के 272 बैग आटा और चावल पकड़ा है। आरएस पुरा पुलिस द्वारा तीन और अन्य वाहनों को भी जब्त किया है। इनमें से सीएपीडी स्टांप मार्क वाले कुछ खाली बैग भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए वाहनों के चालकों के नाम बताए जाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने एक एफआईआर नंबर 175/2020 धारा 409 आईपीसी और 3/7 ईसी अधिनियम दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों सहित ऐसे लोगों को पकड़ने की मुहिम चलाई है जो सरकारी राशन की कालाबाजारी जारी करने में लगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें