जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने चार क्विंटल भुक्की के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह उसे लेकर पंजाब जा रहा था, उसे रास्ते में पकड़ लिया गया। पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में भुक्की की खेप आ रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाका लगा दिया। नाके पर वाहनों की जांच करते हुए पुलिस ने एक ट्रक को रोका। तलाशी में चार क्विंटल भुक्की बरामद हुई। इसके बाद तस्कर को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान निर्मल सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। संवाद