ज्यौड़ियों में प्रजा परिषद के आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रदांजलि देते भाजपा नेता।
ज्यौड़ियां। प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से मंगलवार देर शाम शहीदी स्मारक पर अनुच्छेद 370 तथा 35ए के हटने का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने 31 जनवरी 1953 को प्रजा परिषद आंदोलन में एक निशान, एक विधान तथा एक प्रधान के समर्थन में तिरंगा फहराते हुए मारे गए ज्यौड़ियां के सात शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर किसान एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह चिब, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, सनातन धर्म के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधिचि, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष जगदीश आदि मौजूद रहे। संवाद