फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे तीन भगोड़े गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद फरार चल रहे तीन भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार भगोड़ाें में राकेश कुमार निवासी गांव तमोर तहसील विजयपुर, 2016 से फरार चल रहा था। उस पर बिशनह थाने में 452, 323 आरपीसी 425 के तहत मामला चल रहा है। दूसरा भगोड़ा यशपाल उर्फ काका निवासी गांव कोटली मियां फता तहसील आरएस पुरा पर बिश्नाह थाने में 48 एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। यह 2016 से फरार चल रहा है। तीसरा भगोड़ा सुनील कुमार गांव तमोर तहसील विजयपुर पर भी बिश्नाह थाने में 48 एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। वह 2016 से फरार चल रहा है। बिश्नाह मुंसिफ कोर्ट ने इन तीनों पर 512 के तहत इनके वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें